वियतनाम में यागी तूफान का कहर जारी, 6 दिन में 197 लोगों की मौत, ऑस्ट्रेलिया ने भेजी मदद

वियतनाम में यागी तूफान ने पिछले छह दिन में जमकर कहर बरपाया है। इस शक्तिशाली तूफान से बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। कई नदियां उफान पर हैं। चौतरफा बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी और बाढ़ तथा भूस्‍खलन के कारण अब तक कम से कम 197 नागरिकों को इस तूफान निगल लिया। इससे राजधानी हनोई भी अछूती नहीं है। इस तूफान से सर्वाधिक तबाही उत्तरी वियतमान में हुई है।

यागी तूफान ने 7 सितंबर को वियतनाम के उत्तरपूर्वी तट पर दस्तक दी थी, जिससे बड़े पैमाने पर औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र तबाह हो गए और भारी बारिश हुई जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इससे पहले इसने फिलीपींस और दक्षिणी चीनी द्वीप हैनान को प्रभावित किया था।

मलेशिया के समाचार पत्र द सन के अनुसार, वियतनाम के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि शनिवार को आए यागी तूफान के कारण हुए भूस्खलन और व्यापक बाढ़ से कम से कम 197 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। वियतनाम को तीन दशक में पहली बार ऐसे शक्तिशाली तूफान का सामना करना पड़ा है।

इस समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री पेनी वोंग ने तूफानी संकट का सामना कर रहे वियतनाम को को तीन मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मानवीय सहायता देने का वादा किया है। वोंग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विमान से जरूरत का सामान भिजवाया है।

RELATED ARTICLES

1 min ago | BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देंगे UN महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस इस सप्ताह के अंत में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर ...

3 hours ago | Antonio Guterres

BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस सप्ताह भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में...