Print

तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 53 पहुंची, 62 लोग घायल

तिब्बत और नेपाल के बड़े हिस्से में मंगलवार सुबह आए भूकंप ने तिब्बत में भारी तबाही मचाई है। 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। भूकंप प्रभावित इलाके की ज्यादातर इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कुछ इमारतें ध्वस्त भी हुई हैं।

आज सुबह तिब्बत के शिगात्से को केंद्र बिंदु बनाते हुए आए 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के चपेट में आकर अब तक 53 लोगों के मौत होने की जानकारी दी गई है। चीन की सरकारी मीडिया सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप की चपेट में आकर सुबह 11 बजे तक मरने वालों की तादाद 53 पहुंच गई है जबकि 63 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है

मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक घंटे पहले ही मरने वालों का आंकड़ा 36 बताया गया था जो एक घंटे में ही बढ़ कर 53 हो गया है। जितनी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, उससे मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

बड़ी संख्या में घर और इमारतें क्षतिग्रस्त

चीन के सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन की तरफ से जो दृश्य दिखाई जा रहे हैं, उससे तिब्बत के शिगात्से क्षेत्र में बड़े नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। बड़ी संख्या में घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुछ घंटे के भीतर बड़े नुकसान के आंकड़े सामने आ सकते हैं।

नेपाल में भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं

नेपाल-चीन सीमा पर रहे शिगात्से में आज सुबह आए भूकंप का असर तिब्बत के दक्षिणी क्षेत्र के अलावा नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश तक महसूस किया गया था। हालांकि नेपाल में इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...