Print

हरिकेन मिल्टन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, राहत एवं बचाव कार्य तेज

हरिकेन मिल्टन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। टाम्पा के पुलिस प्रमुख ली बर्का ने बताया “हालांकि तूफान थम गया है, लेकिन इसका असर अब भी भारी पड़ रहा है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं”। हरिकेन मिल्टन फ्लोरिडा में कैटेगरी 3 के तूफान के रूप में आया, जबकि यह शुरुआत में कैटेगरी 5 था। इसने पूरे राज्य में भारी तबाही मचाई, जिससे 29 लाख से अधिक लोग बिजली से वंचित हो गए। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हालात अभी भी खराब हैं, स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सेंट लूसी काउंटी में राहत एवं बचाव दल होम पार्क में मलबे के बीच फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। काउंटी के शेरिफ कीथ पियर्सन ने बताया कि अब तक 25 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, हालांकि वहां 6 लोगों की जान चली गई है। पियसर्न ने कहा बचाव कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “हरिकेन मिल्टन से प्रभावित सभी लोगों से मेरी अपील है कि वे घर के अंदर रहें और बाहर सड़कों पर न निकलें। सहायता जल्द पहुंचेगी, तब तक स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।”

फ्लोरिडा में बिजली की कमी के साथ-साथ ईंधन की भारी दिक्कतें आ रहीं हैं। राज्य के 23% से ज्यादा गैस स्टेशनों पर ईंधन खत्म हो चुका है। खासकर टाम्पा बे और सेंट पीटर्सबर्ग के इलाकों में 59% से ज्यादा स्टेशनों पर गैस उपलब्ध नहीं है। इन चुनौतियों के बावजूद, राज्य और केंद्र सरकार की टीमें बिजली बहाल करने और आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। हजारों लोग जो बेघर हो गए हैं, उनके लिए आपातकालीन शेल्टर अब भी खुले हैं।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...