रक्षा मंत्री और सीडीएस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य तैयारियों पर की चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की और पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य तैयारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री के आवास पर हुई यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली

बीती 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में विभिन्न राज्यों के 26 पर्यटक मारे गए थे। दिल्ली में रक्षा मंत्री के आवास पर हुई यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली।

बीएसएफ के अधिकारी भी रहे मौजूद

रक्षा तैयारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर हुई बैठक में कल दिल्ली में बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी भी कल गृह मंत्रालय आए थे।

इस बीच, भारतीय नौसेना ने कल एंटी-शिप मिसाइल अभ्यास सफलतापूर्वक किया और कहा कि वह देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरीके से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मिसाइल परीक्षण भारतीय नौसेना के जहाजों से किया गया।

नौसेना द्वारा आयोजित इस एंटी-शिप फायरिंग ड्रिल ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमलों के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और कर्मियों की तत्परता को फिर से प्रमाणित किया है। नौसेना ने कहा कि उन्होंने कर्मियों की तत्परता को प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...