आईआईटी कानपुर के 65वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आगामी 2 नवंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर अपना 65वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी सोमवार को आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दी।

सराहनीय योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में 18 पूर्व छात्रों को करेंगे सम्मानित

वहीं इस मौके पर सराहनीय योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में आईआईटी कानपुर के 18 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि राजनाथ सिंह ने एक प्रतिष्ठित नेता और देश की रक्षा नीतियों के प्रमुख वास्तुकार के रूप में भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

छात्रों और व्यापक शैक्षणिक समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत होगी उनकी यह यात्रा

शासन और सार्वजनिक सेवा में दशकों के अनुभव के साथ राजनाथ सिंह का नेतृत्व राष्ट्र की रणनीतिक दिशा को आकार दे रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आईआईटी कानपुर की उनकी यात्रा छात्रों और व्यापक शैक्षणिक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।

आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और छात्रों के साथ अपने विचार साझा करते हुए इस कार्यक्रम के महत्व को बढ़ाएंगे। 

आईआईटी कानपुर का 65वां स्थापना दिवस शोध और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अकादमिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमें इस यादगार दिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। 

उनकी उपस्थिति न केवल हम सभी को प्रेरित करेगी बल्कि राष्ट्र के विकास और तकनीकी उन्नति में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान करेगी। यह दिन हमारे पूर्व छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों और हमारे संकाय, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का उत्सव है। हम संस्थान में शिक्षा में उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हुए नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की अपनी विरासत को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।” (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

29/10/26 | 3:39 pm | Central Bureau of Investigation

NEET UG पेपर लीक मामले में आरोप तय करने पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, 18 नवंबर को सुनाया जाएगा फैसला 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को NEET UG पेपर लीक मामले में आरोप तय करने संबंधी अपना आदेश सुरक्षित र...

28/10/26 | 7:01 pm | anti doping

खेल और शिक्षा मंत्रालयों ने स्वच्छ खेल के मूल्यों को हर कक्षा तक पहुंचाने के लिए यूनेस्को के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोश...

27/10/26 | 5:24 pm | ऑस्ट्रेलियन इमी ऐप

ऑस्ट्रेलिया ने भारत में वीजा आवेदकों के लिए बायोमेट्रिक संग्रह कार्यक्रम का विस्तार किया

ऑस्ट्रेलिया सरकार एक सुरक्षित और भरोसेमंद वीजा प्रणाली बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, भ...