रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु में आज एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का करेंगे उद्घाटन 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सोमवार को बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का उद्घाटन करेंगे। ‘रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ की थीम पर पांच दिवसीय कार्यक्रम में भारत की रक्षा क्षमताओं और स्वदेशी नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस शो के माध्यम से भारतीय एमएसएमई और स्टार्टअप को वैश्विक निर्माताओं के साथ संयुक्त उद्यम या सहयोग स्थापित करने और एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला प्रदान करने का अवसर प्राप्‍त होगा।

देश में अब तक का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो

बताना चाहेंगे कर्नाटक के बेंगलुरु में येलाहंका एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू होने जा रहे एशिया की सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी में कुल 42,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 150 विदेशी फर्मों सहित 900 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी की पुष्टि की गई है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो होने जा रहा है।

तमाम देशों के रक्षा मंत्री या प्रतिनिधि लेंगे भाग 

इससे पहले, आज होने वाले कार्यक्रम की सराहना करते हुए और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 90 से अधिक देशों की भागीदारी को भारत की एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में बढ़ते वैश्विक विश्वास का प्रमाण बताया, क्योंकि इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के रक्षा मंत्री या प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि, “43 देशों के वायुसेना प्रमुखों और सचिवों की मौजूदगी इस आयोजन के महत्व को और उजागर करती है- न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय रक्षा समुदाय के लिए।” 

इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने एयरो इंडिया को एक महत्वपूर्ण मंच बताया, जो केंद्र सरकार के मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, “एयरो इंडिया एक ऐसा मंच है जो ‘न्यू इंडिया’ की ताकत, लचीलापन और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करता है। यह न केवल भारत की रक्षा तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करेगा। हमारा लक्ष्य अपने मित्र देशों के साथ साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना, गहन सहयोग और साझा प्रगति को बढ़ावा देना है।” 

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल प्रौद्योगिकी और नवाचार का प्रदर्शन है, बल्कि यह भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी होगा, वैज्ञानिक स्वभाव और नवाचार की भावना को बढ़ावा देगा। एयरो इंडिया शो का आयोजन 10 से 14 फरवरी के बीच किया जाएगा। 10-12 फरवरी को व्यावसायिक दिन के रूप में आरक्षित किया गया है, जबकि 13-14 फरवरी को सार्वजनिक दिन के रूप में लोगों को शो देखने के लिए रखा गया है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...