रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों से की मुलाकात, शिक्षा और मूल्यों पर दिया जोर

दिल्ली स्थित नेवी चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों का एक दल आज सोमवार को रक्षा मंत्रालय पहुंचा, जहां उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात स्कूल की हीरक जयंती (Diamond Jubilee) समारोह के तहत आयोजित की गई थी। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य भी छात्रों के साथ मौजूद रहीं।

रक्षा मंत्री ने छात्रों और प्राचार्य से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा उद्देश्यपूर्ण सपने देखें और अपने लक्ष्यों को निष्ठा और परिश्रम के साथ हासिल करें। राजनाथ सिंह ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि प्रारंभिक उम्र में मिले अच्छे संस्कार और चरित्र निर्माण भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव रखते हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में विनम्रता, मजबूती, ईमानदारी और सम्मान जैसे मूल्य अपनाने चाहिए। रक्षा मंत्री ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान नहीं है, बल्कि अनुशासन, सेवा भावना और देशभक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और आकांक्षाओं को आकार देता है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले स्कूल नई पीढ़ी तक नेतृत्व, ईमानदारी और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रक्षा मंत्री को अपने स्कूल की उपलब्धियों और अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने साझा किया कि कैसे विद्यालय उनके सर्वांगीण विकास में सहायक रहा है। इस अवसर पर छात्रों ने रक्षा मंत्री को स्वनिर्मित उपहार, एक कॉफी टेबल बुक और विद्यालय का क्रेस्ट भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...