रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए 20 से 22 नवंबर तक वियनतियाने, लाओ पीडीआर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर मंच को संबोधित करेंगे। इस वर्ष लाओ पीडीआर 11 वें एडीएमएम -प्लस का अध्यक्ष और मेजबान है।

यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, लाओ पीडीआर, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, कोरिया और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। इन बैठकों का उद्देश्य इन देशों के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाना है।

एडीएमएम आसियान में सर्वोच्च रक्षा परामर्शदात्री और सहयोग तंत्र है। एडीएमएम -प्लस आसियान सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम) और इसके 8 वार्ता साझेदारों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के लिए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक मंच है।

उल्लेखनीय है, भारत 1992 में आसियान का वार्ता साझेदार बना और पहला एडीएमएम -प्लस 12 अक्टूबर, 2010 को हनोई, वियतनाम में आयोजित किया गया था। वर्ष 2017 से, एडीएमएम-प्लस देशों के मंत्री आसियान और इसके वार्ता साझेदार देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

20/11/26 | 8:57 pm | Diving Support Craft

भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत डीएससी ए21, पानी के भीतर निरीक्षण और बचाव क्षमता होगी मजबूत

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित डीएससी ए21 (यार्ड 326) सौंप दि...

19/11/26 | 7:30 pm | Defence manufacturing

भारत-जापान रक्षा सहयोग को मिलेगी नई मजबूती, भारत में लाइव-फायर सैन्य अभ्यास का रास्ता साफ

भारत और जापान ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने जापान...