Print

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज में महाकुंभ का करेंगे दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होंगे। रक्षामंत्री अपने दौरे की शुरुआत पवित्र संगम में स्नान से करेंगे और फिर अक्षय वट, पातालपुरी मंदिर, सरस्वती कुंड और हनुमान मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे। रक्षा मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करेंगे।

महाकुंभ के छठे दिन संगम पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने की उम्मीद है। पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर हुआ था। दूसरा स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और तीसरा 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन होगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए संगम पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के 220 गोताखोरों की तैनाती की गई है। ये गोताखोर 700 नावों की मदद से शिफ्ट में काम कर रहे हैं और चौबीसों घंटे निगरानी रख रहे हैं। इसके अलावा, पीएसी, जल पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी भी मेले को सुचारु रूप से चलाने के लिए काम कर रहे हैं। गौरतलब महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है।

RELATED ARTICLES

46 mins ago | agriculture ministry

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की, बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि मं...

1 hour ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...