दिल्ली आबकारी घोटाला: बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सोमवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। आज के. कविता की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने के. कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

इसके पहले 29 मई को कोर्ट ने के कविता के खिलाफ दाखिल ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने के कविता के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर आज कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने के. कविता के अलावा चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार और अरविंद सिंह को भी कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इन सभी को ईडी ने 10 मई को छठी पूरक चार्जशीट में आरोपित बनाया था। छठी पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले पर कोर्ट ने 21 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने 17 मई को सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपित बनाया है।

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता हैं। अरविंद केजरीवाल ने 21 दिन तक अंतरिम जमानत पर रहने के बाद 2 जून को सरेंडर कर दिया। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

22 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

57 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...