प्रतिक्रिया | Saturday, August 16, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

दिल्ली-एनसीआर : मौसम विभाग का अलर्ट, आज से दिखेगा हीट वेव का असर

मौसम में लगातार बदलाव के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अचानक आसमान में छाए बादलों से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिलती दिखाई देती है। मौसम विभाग ने आज शनिवार से हीट वेव के लिए अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पारा 42 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले एक हफ्ते में बादलों के साथ सूरज की लुकाछिपी के चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री बने रहने की संभावना है।

वहीं 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 28 अप्रैल को भी अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद 29 अप्रैल को दिन के बाद तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम पारा 2 डिग्री नीचे गिरने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जो एक हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लगातार अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। दिन के वक्त तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

आगंतुकों: 37152410
आखरी अपडेट: 16th Aug 2025