संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट की दाखिल

दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने अगली सुनवाई 15 जुलाई को करने का आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस ने मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

आज सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 186 और यूएपीए की धारा 13 के तहत अभियोजन चलाने के लिए अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि इस मामले में पूरक चार्जशीट दो हफ्ते के अंदर दाखिल कर दी जाएगी। आज कोर्ट ने इस मामले के सभी छह आरोपितों की न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

पिछले साल 13 दिसंबर को संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूदे। कुछ ही देर में एक आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जुतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया था। संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।

RELATED ARTICLES

36 seconds ago | Jared Kushner

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने रविवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज...

11 mins ago | AI Cybersecurity

AI और साइबर सुरक्षा के बीच APNIC 62 में जुटे 600 से ज्यादा इंटरनेट विशेषज्ञ

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के इंटरनेट समुदाय का प्रमुख सम्मेलन APNIC 62 मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। ...