दूरसंचार विभाग ने लॉन्च की ‘डिजिटल कम्युनिकेशन थीम’, शुरू हुआ भारत 6G एलायंस

दूरसंचार विभाग (DoT) ने एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में आगामी इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 के लिए ‘डिजिटल कम्युनिकेशन थीम’ की शुरुआत की और भारत 6G एलायंस का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलक एक थीम वीडियो का अनावरण रहा, जिसमें पिछले एक दशक में भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी दिखाई गई और 6G युग में आत्मनिर्भर भारत की महत्वाकांक्षी दृष्टि प्रस्तुत की गई।

थीम फिल्म ने भारत की यात्रा को सीमित कनेक्टिविटी से लेकर वैश्विक डिजिटल लीडर बनने तक के सफर को दर्शाया। इसमें नीति, नवाचार और समावेशिता की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

दूरसंचार सचिव और डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन के चेयरमैन नीरेज मित्तल ने कहा कि “भारत को भविष्य की कल्पना साहसपूर्वक करनी होगी, उसे साकार करने के लिए नवाचार करना होगा और अगली पीढ़ी को विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करना होगा।”

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद ने कहा कि दूरसंचार भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड और आगामी रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) स्कीम जैसी पहलें भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने DoT को स्वदेशी नवाचार और रणनीतिक नीतिगत पहलों पर लगातार फोकस बनाए रखने के लिए बधाई दी।

इससे पहले, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा था कि भारत 6G तकनीक की वैश्विक दौड़ में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि 6G के स्टैंडर्ड्स और प्रोटोकॉल्स पर तेजी से काम चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू किया गया भारत 6G एलायंस अहम भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

06/10/26 | 2:44 pm | Ministry of New and Renewable Energy

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी 8 अक्टूबर को चेन्नई में ‘विंडरजी इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी 8 अक्टूबर 2026 को चेन्नई ट्रेड सेंटर में 'वि...

01/10/26 | 5:21 pm | Development and Innovation

आरडीआई योजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं, केवल प्रस्तावों की समीक्षा के लिए अस्थायी रोक: केंद्र

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा ...