आयुष मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए प्रकृति परीक्षण अभियान ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। देश का प्रकृति परीक्षण अभियान ने अभूतपूर्व पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए, जो समग्र स्वास्थ्य सेवा के प्रति देश के समर्पण और आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।अभियान के पहले चरण में 1.29 करोड़ से अधिक व्यक्तियों के लिए प्रकृति परीक्षण किया गया।आयुष मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) ने गुरुवार को मुंबई में ‘देश का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान’ के पहले चरण का समापन समारोह आयोजन किया था।

आयुष मंत्रालय ने पांच गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी बनाए गए

1. एक सप्ताह में स्वास्थ्य अभियान के लिए प्राप्त सर्वाधिक प्रतिज्ञाएं: 6,004,912 प्रतिज्ञाएं, जो न्यूनतम आवश्यकता 14,571 से अधिक है, तथा एक नया वैश्विक मानक स्थापित करती हैं, क्योंकि इससे पहले यह रिकॉर्ड धारक कोई नहीं था।

2. एक माह में स्वास्थ्य अभियान के लिए प्राप्त सर्वाधिक प्रतिज्ञाएं: 13,892,976 प्रतिज्ञाओं के साथ, शेन्जेन, गुआंग्डोंग, चीन में सिग्ना और सीएमबी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (चीन) द्वारा प्राप्त 58,284 प्रतिज्ञाओं के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

3. स्वास्थ्य अभियान के लिए प्राप्त सर्वाधिक प्रतिज्ञाएं: कुल मिलाकर 13,892,976 प्रतिज्ञाएं, जो कि जिफी एफडीसी लिमिटेड (भारत) द्वारा प्राप्त 569,057 प्रतिज्ञाओं के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गईं।

4. डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने वाले लोगों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम: 62,525 फोटो के साथ, जिसने एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (भारत) के 29,068 फोटो के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

5. एक ही वाक्य बोलने वाले लोगों का सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो एल्बम: 12,798 वीडियो के साथ, घे भरारी, राहुल कुलकर्णी और नीलम एडलाबडकर (भारत) के 8,992 वीडियो के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इस दौरान आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद और आयुष पद्धतियों के विस्तार के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी दी और अभियान की सफलता में योगदान देने वाले आयुर्वेद क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की लगन और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।

आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि आयुष मंत्री के मार्गदर्शन में मंत्रालय ने मात्र दो महीने में छह विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के नेतृत्व में आयुष मंत्रालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अभियान के शुभारंभ की घोषणा पीएम मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर की थी। पहले चरण के दौरान एक महत्वपूर्ण क्षण वह था जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रकृति परीक्षण करवाने वाली पहली व्यक्ति बनीं, जिससे पूरे देश में व्यापक भागीदारी को प्रेरणा मिली। अभियान के पहले चरण में असाधारण प्रतिक्रिया देखी गई, जिसमें 1.29 करोड़ से अधिक व्यक्तियों के लिए प्रकृति परीक्षण किया गया, जो 1 करोड़ के लक्ष्य को पार कर गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में 1,81,667 स्वयंसेवक शामिल थे, जिनमें 1,33,758 आयुर्वेद छात्र, 16,155 शिक्षक और 31,754 चिकित्सक शामिल थे, जिसने अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु समूहों, जातियों और पृष्ठभूमियों का प्रतिनिधित्व किया, जो वास्तव में राष्ट्र की विविधता में एकता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...