Print

विमान टक्कर मामले में DGCA नें शुरू की जांच

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दिल्ली के  इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के बीच हुए ग्राउंड हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे टर्मिनल-1 के पास हुई, जब टैक्सींग के दौरान SpiceJet के विमान के विंगलेट ने Akasa Air के विमान के हिस्से को छू लिया। इस टक्कर में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है और उन्हें जांच व मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा एयर का विमान पहले से खड़ा था और उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था। वहीं स्पाइसजेट का विमान, जो लेह से दिल्ली आया था, अपने निर्धारित बे की ओर बढ़ रहा था।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति मिलने के बाद स्पाइसजेट के विमान ने मोड़ लिया, लेकिन ‘विंग वॉकर’ की क्लियरेंस के बिना किए गए इस मोड़ के दौरान यह संपर्क हुआ।

जांच पूरी होने तक स्पाइसजेट के पायलट और संबंधित ATC अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

अकासा एयर ने बताया कि उसके विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर एयरपोर्ट ग्राउंड ऑपरेशंस में सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की अहमियत को उजागर करती है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...