भारत-सऊदी अरब संयुक्त समिति की छठी बैठक में रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा

भारत और सऊदी अरब की रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति (JCDC) की छठी बैठक रियाद में आयोजित हुई। इस दौरान दोनों देशों ने लंबे समय से चले आ रहे और बहुआयामी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए रास्ते पर चर्चा की। बैठक में सैन्य, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग, अनुसंधान एवं विकास आदि क्षेत्रों में जुड़ाव और सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

भारत और सऊदी अरब के बीच सदियों पुराने आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। रक्षा सहयोग पर भारत-सऊदी अरब संयुक्‍त समिति की छठी बैठक को दोनों देशों के द्विपक्षीय रक्षा संबंधो में महत्‍वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा सकता है।

इस उच्‍चस्‍तरीय वार्ता की अध्‍यक्षता संयुक्‍त रूप से भारत के सशस्‍त्र सेनाओं के प्रभारी संयुक्‍त सचिव अमिताभ प्रसाद और सऊदी अरब के रक्षा उपमंत्री मेजर जनरल सलमान बिन अवध अल-हारबी ने की।

बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने रक्षा संबंधों की व्‍यापक समीक्षा की। बैठक में सैन्‍य सहयोग, संयुक्‍त अभ्‍यास, विशेषज्ञों का अदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और औद्योगिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। रियाद में हुई वार्ता दोनों देशों के सैन्‍य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...