Print

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 6वीं समुद्री सुरक्षा वार्ता में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6वीं समुद्री सुरक्षा वार्ता मंगलवार (13 अगस्त, 2024) को कैनबरा में आयोजित की गई। दोनों देशों ने समावेशी विकास और वैश्विक कल्याण के लिए अनुकूल सुरक्षित समुद्री वातावरण को बनाए रखने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। वार्ता का अगला दौर नई दिल्ली होगा।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान कहा कि 6वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की संयुक्त सचिव मुआनपुई सैयावी ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों एवं व्यापार विभाग में दक्षिण एशिया एवं मध्य एशिया प्रभाग की प्रथम सहायक सचिव सारा स्टोरी तथा रक्षा विभाग में अंतर्राष्ट्रीय नीति के प्रथम सहायक सचिव बर्नार्ड फिलिप ने किया।

वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने समावेशी विकास और वैश्विक कल्याण के लिए अनुकूल सुरक्षित समुद्री वातावरण को बनाए रखने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा वातावरण, समुद्री डोमेन जागरूकता, मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) समन्वय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय जुड़ाव और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग सहित आपसी हित के विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसमें खोज और बचाव (SAR), प्रदूषण प्रतिक्रिया, नीली अर्थव्यवस्था (Blue economy) और बंदरगाह राज्य नियंत्रण में सहयोग शामिल था। उन्होंने इन क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक महासागर पहल (IPOI) के समुद्री पारिस्थितिकी स्तंभ में सहयोग के लिए आगे के रास्ते पर भी चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच वार्ता का अगला दौर नई दिल्ली में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित करने पर सहमति बनी है।

RELATED ARTICLES

21 mins ago | 57th International Film Festival

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 10 फिल्में ‘आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक’ के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी

आगामी 20 से 28 नवंबर, 2026 के दौरान गोवा में आयोजित होने वाले 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) ...

51 mins ago | Delhi Government

मनीला के सदी पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब के पुनर्निर्माण में पीएम मोदी करेंगे कारसेवा, सिरसा ने दी बधाई

दिल्ली सरकार के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर...

2 hours ago | ASEAN-India Summit

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित होने वाले 23वें आसिय...