राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद में चर्चा शुरू, चार फरवरी को पीएम मोदी देंगे जवाब

संसद के दोनों सदनों में आज सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में चर्चा का उत्तर देंगे। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक होगी चर्चा 

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिनों तक चर्चा होगी। इसके लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 04 फरवरी को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे।

इससे पहले लोकसभा में कल वित्तमंत्री ने केंद्रीय बजट किया था पेश 

उन्होंने बताया लोकसभा में आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका समर्थन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

55 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...