डोनाल्ड ट्रम्प की जबरदस्‍त जीत उनके प्रति अमेरिकी जनता के गहरे विश्‍वास को दर्शाती है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प के पुनः निर्वाचित होने के साथ ही कांग्रेस चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली सफलता के लिए भी उन्हें हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी शानदार और जबरदस्‍त जीत उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता के प्रति अमेरिकी जनता के गहरे विश्वास को दर्शाती है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने तथा कांग्रेस चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी शानदार जीत उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता में अमेरिकी जनता के गहरे विश्वास को दर्शाती है। राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका साझेदारी की सकारात्मक गति के बारे में चिंतन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम और फरवरी 2020 में राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम सहित उनके बीच अविस्मरणीय संपर्कों को याद किया।

आज साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक सन्देश में कहा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के लाभ के साथ-साथ वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बातचीत के दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...