स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डीपीआईआईटी ने योर स्टोरी के साथ किया समझौता

देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने योर स्टोरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया है। बता दें कि योर स्टोरी एक देश की प्रमुख निजी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी कहानियों और संसाधनों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय है। इस साझेदारी का उद्देश्य देशभर में समावेशी उद्यमिता विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों और ग्रामीण भारत के युवाओं को उद्यम शुरू करने में मदद करना है। इस पहल के अंतर्गत ‘द भारत प्रोजेक्ट’ नामक कार्यक्रम के तहत 10 लाख उद्यमियों को सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल्स, वेंचर लॉन्चपैड्स, और स्थानीय भाषाओं में स्टार्टअप कहानियां शामिल होंगी, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को आसानी से समझ और प्रेरणा मिल सके। इसके अलावा, इस पहल में प्रमुख स्टार्टअप इवेंट्स और डेवलपर-केंद्रित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर नवाचार प्रदर्शन, संस्थापक और निवेशकों के बीच नेटवर्किंग, और AI, जनरेटिव AI (GenAI), डेटा और ब्लॉकचेन जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने कहा “इस साझेदारी से ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार होंगे जो अगली पीढ़ी के उद्यमियों को नेटवर्क, ज्ञान और प्रेरणादायक कहानियों तक पहुंच प्रदान करेंगे, जिससे भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में तेजी आएगी।” यह समझौता डीपीआईआईटी के उप सचिव राजेश कुमार और योर स्टोरी तथा भारत प्रोजेक्ट की संस्थापक और सीईओ श्रद्धा शर्मा के बीच हस्ताक्षरित हुआ। इस दौरान दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल भारत सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और उद्यमिता को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।-(ANI)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...