डॉ. मनसुख मांडविया ने लॉन्च किया “MY BHARAT मोबाइल ऐप”, युवाओं को नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की मुहिम

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बुधवार को “माय भारत मोबाइल एप्लिकेशन” लॉन्च किया। यह ऐप सरकार की उस तकनीक-आधारित पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इसे डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से विकसित किया गया है और यह ‘माय भारत प्लेटफॉर्म’ का हिस्सा है, जिसे 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था।

डॉ. मांडविया ने लॉन्च के अवसर पर कहा कि यह ऐप युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। वर्तमान में यह हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा। ऐप के जरिए युवा कहीं भी, कभी भी वॉलंटियरिंग, इंटर्नशिप, मेंटरशिप और लर्निंग जैसी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। इसमें डिजिटल पहचान के लिए बैज और सर्टिफिकेट की सुविधा, करियर सशक्तिकरण टूल, स्किल-बिल्डिंग संसाधन और एआई आधारित रिज्यूमे बिल्डिंग जैसी विशेषताएं उपलब्ध हैं।

इस ऐप के माध्यम से युवा प्रमुख सरकारी अभियानों में भाग ले सकेंगे और “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026 क्विज” में हिस्सा लेकर अपनी नेतृत्व क्षमता को और निखार पाएंगे। ग्रामीण और दूरदराज के युवाओं तक इसे पहुंचाने के लिए माय भारत पोर्टल को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी जोड़ा गया है, जिससे 5 लाख से अधिक ग्रामीण उद्यमी (VLEs) युवाओं को इससे जोड़ेंगे। अब तक 1.81 करोड़ से अधिक युवा और 1.20 लाख से ज्यादा संस्थाएं इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा युवा-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्टम बन गया है और अमृत काल में राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम योगदान दे रहा है।-(PIB)

RELATED ARTICLES

12 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

43 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...