डॉ. मनसुख मांडविया गुरुवार को रांची में करेंगे 220-बेड के ESIC अस्पताल का उद्घाटन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में नए ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 220 बेड वाले इस अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इस अस्पताल में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं। अस्पताल में तीन आधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी है, साथ ही एक और थिएटर के लिए जगह छोड़ी गई है। इसमें 34 सामान्य वार्ड, 6 आइसोलेशन वार्ड, और 40 ओपीडी कमरे हैं।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक यह नया अस्पताल झारखंड के 5 लाख से ज्यादा बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देगा। 99.06 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अस्पताल 17,559 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। अस्पताल में सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, डेंटल और अन्य सहायक सेवाएं उपलब्ध होंगे। यहां ओपीडी और इनडोर मरीजों के इलाज (IPD) की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा अब यहां विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे रांची और आसपास के जिलों के लोगों को उन्नत इलाज मिल सकेगा।

इस अस्पताल की स्थापना पहले 1987 में हुई थी, ताकि बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। पिछले 40 वर्षों में इसने रांची और आसपास के इलाकों के औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही ESIC ने अक्टूबर 2024 में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी भी दी थी, जिसमें 50 एमबीबीएस सीटें होंगी और जल्द ही इसकी पढ़ाई शुरू होगी।-(Input With IANS)

RELATED ARTICLES

19 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

51 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...