डीआरआई ने पूर्वोत्तर में दो अभियानों में करीब 23.5 करोड़ की हेरोइन और मेथमफेटामाइन की जब्त, 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर कार्रवाई के अंतर्गत राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हाल ही में मणिपुर के नोनी में एक ट्रक के निचले हिस्से में से 569 ग्राम हेरोइन और 1,039 ग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों के पैकेट जब्त किए। इसके अलावा असम के हैलाकांडी जिले के एलोइचेरा में 2,640.53 ग्राम हेरोइन के पैकेट जब्त किए।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, डीआरआई ने 19 बीएन असम राइफल्स की सहायता से इस महीने की 21 तारीख को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मणिपुर के नोनी में एक ट्रक के निचले हिस्से में से 569 ग्राम हेरोइन और 1,039 ग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों के पैकेट जब्त किए।

वहीं, एक अन्य अभियान में, डीआरआई ने असम राइफल्स वित्तीय सूचना एकक, सिलचर की सहायता से 22 मई को असम के हैलाकांडी जिले के एलोइचेरा में एक ट्रक के बेडलोड फ्लोर में से 2,640.53 ग्राम हेरोइन के पैकेट जब्त किए। (PIB)