ओमान के सोहार एंकरेज के पास एक क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमले की पुष्टि हो गई है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ के अनुसार इस हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता बताए जा रहे हैं।

यूकेएमटीओ ने दी हमले की पुष्टि

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने अपडेट जारी कर कहा कि टैंकर पर बिना क्रू वाले हवाई वाहन यानी ड्रोन से हमला हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पर्यावरण पर किसी असर की तुरंत कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में भी इस घटना का जिक्र किया गया है।

दो भारतीय नाविकों की तलाश जारी

हमले के बाद दो भारतीय नाविकों के लापता होने की खबर सामने आई है। भारतीय अधिकारियों और दूतावास स्तर पर उनकी सुरक्षा और स्थिति की जानकारी जुटाने की कोशिशें तेज की गई हैं।

ईरान-अमेरिका तनाव पर नया बयान

इस बीच क्षेत्रीय तनाव से जुड़ी एक और खबर आई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेजाई ने रविवार को एक्स पर कहा कि अमेरिका ने संघर्ष खत्म करने के लिए तेहरान की सात शर्तों में से कुछ को मान लिया है। हालांकि उन्होंने अमेरिकी जवाब को नाकाफी बताया। 

रेजाई ने वाशिंगटन पर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से न खोल पाने और “तस्करी” का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी बेड़ा होर्मुज खोलने में नाकाम रहा तो उसने तस्करी का रास्ता अपनाया। ईरान ने पेशकश की है कि अगर अमेरिका उसकी मांगें मान ले तो सात दिनों के भीतर सामान्य शिपिंग बहाल कर दी जाएगी। अमेरिका ने कतरी मध्यस्थों के जरिए जवाब दिया है। समुद्री मार्गों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...