Print

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेरठ जिले के आसपास के क्षेत्र में रहा है। भूकंप का केंद्र 28.87 उत्तरी अक्षांश और 77.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। हालांकि, भूकंप की तीव्रता हल्की होने के बावजूद लोगों ने इसे महसूस किया।

भूकंप के कारण अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है

भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि 28 मई को मणिपुर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समय अनुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी।

भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी

इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बार मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समय अनुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी।

बता दें कि भूकंप धरती के अंदर होने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचलों की वजह से आता है

हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर दर्ज नहीं की गई, लेकिन लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए थे। 4 अक्टूबर को भी मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। बता दें कि भूकंप धरती के अंदर होने वाली टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचलों की वजह से आता है। यह तब होता है, जब धरती की सतह के नीचे ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं। इससे अंदर जमा हुई ऊर्जा एक झटके के रूप में बाहर निकलती है और धरती पर कंपन महसूस होने लगते हैं।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

23 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

58 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...