पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए झटके

पाकिस्तान में आज शनिवार दोपहर को भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। इस भूकंप के झटके भारत के जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि भूकंप दोपहर 1 बजे के करीब आया। इसका केंद्र पाकिस्तान क्षेत्र में था और यह धरती के 10 किलोमीटर नीचे था। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हल्के झटके महसूस किए गए।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कश्मीर घाटी पहले से ही भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है। यहां पहले भी बड़े भूकंप आ चुके हैं। सबसे भयानक भूकंप 8 अक्टूबर 2005 को आया था, जिसकी तीव्रता 7.6 थी। उसका केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में था। उस भूकंप में करीब 80,000 लोगों की मौत हुई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

बीते वर्षों में जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी जैसे इलाकों में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कई इमारतों में दरारें आ गई हैं, जिससे लोगों को नुकसान हुआ है।विशेषज्ञों की सलाह है कि इस इलाके में भूकंप-रोधी तकनीक से बनी इमारतें ही बनाई जाएं ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान कम हो सके।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...