प्रतिक्रिया | Saturday, July 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.8 रही तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार को करीब 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान बताया जा रहा है। पाकिस्तान के साथ हरियाणा और पंजाब सहित भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में लोग घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर 12.58 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान में जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भूकंप का केन्द्र डेरा गाजी खान था। हालांकि इससे अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इस भूकंप के झटके के बाद दिल्ली और एनसीआर में भी बहुत से लाेग दहशत के कारण अपने-अपने घराें और आफिसाें से बाहर निकल आए। वे भूकंप काे लेकर आपस में चर्चा करने के साथ अपनाें को फाेन कर उनका हाल-चाल लेते दिखे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में दो सप्ताह पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

आगंतुकों: 32105832
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025