फेस्टिव सीजन में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, कारों और गोल्ड की रिकॉर्ड बिक्री

भारत में इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान आर्थिक गतिविधियां मजबूत रही हैं। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल, गोल्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। धनतेरस पर सोने और चांदी की बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि ऑटो इंडस्ट्री की सेल्स वॉल्यूम में भी तेजी रही।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने रिपोर्ट किया कि सोने और चांदी की खरीदारी में उत्साह बढ़ा है। जीजेसी के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने कहा कि त्योहारी बिक्री 50,000 करोड़ रुपए को पार कर सकती है। सोने के सिक्कों और हल्की हॉलमार्क ज्वेलरी की मांग बढ़ी है, जबकि चांदी में सिक्कों और पूजा से जुड़े प्रोडक्ट्स की बिक्री में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ऑटो इंडस्ट्री में भी खरीदारी मजबूत रही। टाटा मोटर्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अमित कामत ने कहा कि इस साल धनतेरस और दिवाली की डिलीवरी शुभ मुहूर्त के अनुसार दो-तीन दिनों में होगी और 25,000 से अधिक वाहनों की डिलीवरी की उम्मीद है। हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक तरुण गर्ग ने बताया कि इस साल लगभग 14,000 यूनिट डिलीवरी होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के अनुसार, पूरे भारत में धनतेरस पर भारी खरीदारी देखी गई। कुल व्यापार 1 लाख करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान है। इसमें अकेले सोने और चांदी की बिक्री का योगदान 60,000 करोड़ रुपए से अधिक रहा, जबकि स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से दिल्ली के बाजारों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ। -(IANS)

RELATED ARTICLES

27/04/26 | 7:00 pm | FTA

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, कहा- विकास के खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हुए। इसे लेकर प्रधानमंत्री...

27/04/26 | 4:54 pm | India New Zealand Trade Deal 2025

भारत और न्यूजीलैंड ने साइन किया ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार को ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए, इसके तहत न्यूज...