04/06/24 | 1:04 pm

Print

Election 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 10 पर बीजेपी आगे, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पीछे

 

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा 10 पर आगे चल रही है। वहीं मतगणना में हाइप्रोफाइल सीट राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

 

कोरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं। रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल 80,948 वोट से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए केआईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया को 208468 और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मेनका देवी सिंह को 151701 वोट मिले हैं। यहां भाजपा 56767 वोट से आगे चल रही है।

कांकेर लोकसभा सीट के लिए नेशनल हाईवे-30 स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथिया नवागांव में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग को 145980 और कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर को 130456 वोट मिले हैं। यहां भाजपा 15524 वोट से आगे चल रही है। कांकेर लोकसभा सीट के लिए नेशनल हाईवे-30 स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथिया नवागांव में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग को 145980 और कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर को 130456 वोट मिले हैं। यहां भाजपा 15524 वोट से आगे चल रही है।

बिलासपुर लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिलासपुर में भाजपा के तोखन साहू को कुल 68072 मत मिले हैं, जिसमें कांग्रेस के देवेंद्र यादव से 9844 वोटों से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र यादव को 58 हजार 228 मत मिले हैं।

दुर्ग लोसकभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। भाजपा के बिलासपुर में बीजेपी के तोखन साहू को कुल 31 हजार 985 मत मिले हैं, जिसमें कांग्रेस के देवेंद्र यादव से 2037 वोटों से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र यादव को 29 हजार 948 मत मिले हैं।

कोरबा लोकसभा सीट के लिए आईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 96636 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 105272 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 8636 वोट से आगे चल रही है।

 

महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस लगातार नंबर बढ़ाते हुए भाजपा की लीड कम करने में लगी है। 4500 वोट से बढ़त लेने वाली रूपकुमारी चौधरी अब 1200 मतों की बढ़त पर है। यहां लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। भाजपा से रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं। राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडेय कांग्रेस के भूपेश बघेल से आगे हो गए हैं। बालोद जिले के तीनों विधानसभा में तीन राउंड के बाद 7 हजार 900 वोट से भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग आगे चल रहे हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...