Election 2024: पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनावी दौरा, चाईबासा में जनसभा, रांची में करेंगे रोड शो

 

 

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के सभी पार्टियों ने अपनी जान लगा दी है। ऐसे में बीजेपी के लिए वरिष्ठ नेता व पीएम मोदी आज देश के दो राज्यों पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिरसा मुंडा की पावन भूमि में पहुंचकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। पीएम मोदी की आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सुबह 11 बजे, कृष्ण नगर में दोपहर 12ः45 बजे और बोलपुर में अपराह्न ढाई बजे जनसभा होगी। यहां से प्रधानमंत्री मोदी शाम पांच बजे झारखंड के सिंहभूम पहुंचेंगे।

 

पीएम मोदी का यहां होना है कार्यक्रम
झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम छह बजे तक उम्मीदवार गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर (हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक) पर हजारों कतारबद्ध लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। भारत माता चौक से वाल्मीकि नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

चार मई को जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री राजभवन में डिनर करने के बाद पीएम सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे। चार मई की सुबह योग आदि करने के बाद लगभग नौ बजे राजभवन से सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रवाना होंगे। वो सुबह 10:30 बजे पलामू पहुंचेंगे। यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे सिसई जाएंगे। यहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग दो बजे प्रधानमंत्री सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो दरभंगा रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...