Print

Election 2024: 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें क्या होगा खास

 

अपने चुनावी अभियान में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी पहुंचेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी ने इस बार ‘अपनी काशी’ में लगभग 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही दिखेंगी
दरअसल,कुछ दिन पहले मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इन महिलाओं के प्रति आभार जताने के लिए इनसे मिलने की इच्छा जताई थी। इसे पूरा करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री ‘अपनी काशी’ में लगभग 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शाम को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संचालन, मंच, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृशक्ति ही संभालेंगी। प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में विशेष काम कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की खास महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में लघु भारत का स्वरूप भी देखने को मिलेगा। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही दिखेंगी। पीएम दो दिवसीय यात्रा पर 21 मई को काशी पहुंचेंगे व 22 मई की सुबह रवाना होंगे।

नारी शक्ति का संदेश
वाराणसी में यह अलग तरह का कार्यक्रम हो रहा है। इसके जरिए शिव की काशी से नारी शक्ति का संदेश पूरे भारत में जाएगा। इसमें सभी दायित्व मातृशक्ति के कंधे पर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के नामांकन के बाद एक सप्ताह के अंतराल में अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आ रहे हैं। यह कार्यक्रम खुद प्रधानमंत्री के नारी शक्ति से संवाद करने की इच्छा प्रकट पर आयोजित किया जा रहा है।

मिनी भारत की दिखेगी झलक
नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रिसीव करने, मंच संचालन, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृ शक्ति के कंधे पर ही है। पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा। मराठी, बंगाली, दक्षिण भारतीय आदि प्रांत की वाराणसी में रहने वाली महिलाएं अपने अलग-अलग परिधान में दिखेंगी। इनमें डॉक्टर, शिक्षिका, गृहिणी, अधिवक्ता, खिलाड़ी, व्यापारी समेत सभी वर्ग की महिलाएं भी शामिल रहेंगी।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...