Print

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत तीन लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे चरण के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इस चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट से विधायक सुकांत मजूमदार का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के विप्लब मित्रा से होगा। तृणमूल ने दार्जिलिंग सीट से गोपाल लामा को भाजपा के विधायक राजू बिष्ट के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

कर्सियांग से भाजपा के विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने घोषणा की है कि वह दार्जिलिंग सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। शर्मा ने कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ते समय भी भाजपा में ही रहेंगे और पार्टी अपनी इच्छानुसार कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है, लेकिन उनका खुद से पार्टी से नाता तोड़ने का इरादा नहीं है।

तृणमूल ने रायगंज लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक कृष्णा कल्याणी को इसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने इस सीट से र्तिक पाल को मैदान में उतारा है, जबकि विक्टर के नाम से मशहूर इमरान अली रम्ज कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

दूसरे चरण के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है।

RELATED ARTICLES

25 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

49 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...