चुनाव आयोग की सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के साथ संवाद का सिलसिला जारी रखा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में आयोग के सामने प्रतिनिधिमंडल ने कई सुझाव भी रखे।

चुनाव आयोग ने बताया कि बीते 150 दिनों में विभिन्न स्तरों पर कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गईं। इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल थीं। इन बैठकों में अब तक 28,000 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हो चुके हैं।

इसके अलावा, आयोग ने राष्ट्रीय और राज्यीय दलों के नेताओं के साथ 21 से अधिक बैठकें की हैं, जिनमें भाजपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे प्रमुख दलों ने हिस्सा लिया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना और राजनीतिक दलों की चिंताओं व सुझावों को सीधे आयोग तक पहुंचाना है। ईसीआई ने कहा कि यह पहल आयोग के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसके तहत मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुरूप सभी हितधारकों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 अगस्त को जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात कर अपने सुझाव दिए थे। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों ने हाल ही में बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधिमंडल से भी चर्चा की थी।

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...