चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन में 27 वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चुनाव आयोग (ईसीआई) और राज्य चुनाव आयुक्त एक साथ आ रहे हैं।  

ज्ञानेश कुमार ने कहा- हर निर्णय में मतदाता को केंद्र में रखना चाहिए

ज्ञानेश कुमार ने यहां भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय हित और संवैधानिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोगों को मिलकर काम करना चाहिए और हर निर्णय में मतदाता को केंद्र में रखना चाहिए।  

इस अवसर पर आयोग ने “लोकतंत्रों का संगम” नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया

इस अवसर पर चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधु और डॉ. विवेक जोशी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और विचार-विमर्श की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोग ने “लोकतंत्रों का संगम” नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया।  

सम्मेलन में ईवीएम, ईसीआईनेट और मतदाता सूची साझा करने पर दी जाएंगी प्रस्तुति 

उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में ईवीएम, ईसीआईनेट और मतदाता सूची साझा करने पर प्रस्तुति दी जाएंगी। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारी मतदाता सूची प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और संस्थागत समन्वय को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।  

इन चर्चाओं का मुख्य केंद्र “एक मतदाता सूची” की अवधारणा

इन चर्चाओं का मुख्य केंद्र “एक मतदाता सूची” की अवधारणा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न संवैधानिक आदेशों द्वारा शासित अधिकार क्षेत्रों में मतदाता आंकड़ों की एकरूपता सुनिश्चित करना है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...