प्रतिक्रिया | Saturday, July 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज (बुधवार) सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान देने अवश्य आएं।

दिल्ली चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में हैं। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से मैदान में हैं। भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, विधानसभा की 70 सीटों के लिए मत डाले जा रहे हैं।

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि पूरी तैयारी है… सभी व्यवस्थाएं की गई हैं… हर व्यक्ति बहुत खुश है। मैं यही अपील करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान देने अवश्य आएं।

वहीं, गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने मतदान किया। अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “दिल्ली मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है, यमुना गंदी हो गई है, दिल्ली प्रदूषण से भरी हुई है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में नई सरकार बनेगी जो दिल्ली को विकास की ओर ले जाएगी।”

आगंतुकों: 32108644
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025