Print

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सामाजिक सोच बदलने पर जोर, AIIMS में मानसिक स्वास्थ्य महोत्सव 2026 का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि समाज में इससे जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात हो और मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को बिना किसी भेदभाव के सुना और समझा जाए। इसी उद्देश्य के साथ 8 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एम्स के जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम में मानसिक स्वास्थ्य महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।

मेंटल हेल्थ फाउंडेशन (इंडिया) और एम्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस महोत्सव की थीम ‘लिव्ड एक्सपीरियंस: रियल वॉइसेज, रियल चेंज’ यानी ‘जीवन के वास्तविक अनुभव: सच्ची आवाजें, वास्तविक बदलाव’ रही।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक चेतना का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को विकास की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग मानना जरूरी है।

वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हर चुनौती के पीछे एक व्यक्ति होता है, जिसकी बात सुनी जानी चाहिए। ऐसे लोगों के प्रति निर्णयात्मक रवैया अपनाने के बजाय उन्हें समझने, सम्मान देने और सहयोग करने की जरूरत है।

महोत्सव में देश के 10 राज्यों से एक हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मानसिक स्वास्थ्य, कला और संस्कृति से जुड़े 20 से अधिक विशेषज्ञों ने भी इसमें भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों के वास्तविक अनुभवों को सामने लाना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक पूर्वाग्रहों को दूर करने के लिए संवाद को प्रोत्साहित करना रहा।

महोत्सव ने यह संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करना, लोगों की भावनाओं को समझना तथा उन्हें सहयोग देना एक संवेदनशील और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जरूरी है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...