मोदी सरकार में रेलवे में रोजगार बढ़ा, 10 साल में रेलवे में 5.08 लाख भर्तियाँ: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कैलेंडर वर्ष 2024 और 2025 में भारतीय रेलवे ने 1,20,579 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली हैं। साथ ही बताया कि 2014-15 से लेकर 2024-25 में 5.08 लाख लोगों को नौकरी दी है।

भारतीय रेलवे के आकार, स्थानिक वितरण और संचालन की गंभीरता को देखते हुए, रिक्तियों का उत्पन्न होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। नियमित संचालन, प्रौद्योगिकी में परिवर्तन, मशीनीकरण और नवीन प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त और उपयुक्त जनशक्ति उपलब्ध कराई जाती है। रिक्तियों को मुख्य रूप से रेलवे द्वारा परिचालन और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार भर्ती एजेंसियों के माध्यम से नियुक्तियां करके भरा जाता है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, सहायक लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन, उप-निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (जेई) / डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) / रासायनिक और धातुकर्म सहायक (सीएमए), पैरामेडिकल श्रेणियां, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक), मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां और लेवल-1 श्रेणियां जैसे सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) अधिसूचित की गईं।

इसके अलावा, वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 28,463 रिक्तियों के लिए सात केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं:

आगे प्रश्न के उत्तर में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षाएं काफी तकनीकी प्रकृति की होती हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों और संसाधनों का उपयोग और जनशक्ति का प्रशिक्षण शामिल होता है। रेलवे ने इन सभी चुनौतियों का सामना किया और सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की। पूरी प्रक्रिया के दौरान पेपर लीक या इसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

भारतीय रेलवे के अनुसार रेलवे की ओर से 2014-15 से 2024-25 में 5.08 लाख लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि यह संख्या 2004-05 से 2013-14 के बीच 4.11 लाख थी, जो दिखाता है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में अधिक लोगों को नौकरियां मिली हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, रेलवे की ओर से 2014-15 से 2024-25 में 5.08 लाख लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि यह संख्या 2004-05 से 2013-14 के बीच 4.11 लाख थी, जो दिखाता है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में अधिक लोगों को नौकरियां मिली हैं।

(इनपुट- PIB)

RELATED ARTICLES

8 mins ago | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...

39 mins ago | AI Call Agent

गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर, अमित शाह बोले- 8 दशकों की सेवा और साहस का राष्ट्रीय सम्मान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पणजी में गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर...