जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार रात से शुरू हुई थी और अभी तक जारी है। सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन अखल’ नाम दिया है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, “रातभर गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित तरीके से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी को मजबूत बनाए रखा। अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है और ऑपरेशन अभी जारी है।”

सुरक्षा एजेंसियों को शुक्रवार को कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी ‘एक्स’ पर पुष्टि करते हुए कहा कि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की टीमें ऑपरेशन में शामिल हैं। यह इस हफ्ते की तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी मारे गए थे, जो पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ कर रहे थे। सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े तीन आतंकवादी भी एक विशेष ऑपरेशन में मारे गए थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी थी कि ये तीनों आतंकी पाकिस्तान के थे और 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या में शामिल थे।-(IANS)

RELATED ARTICLES

51 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...