हरियाणा में जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा से की पूछताछ 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा में एक जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से आज मंगलवार को पूछताछ की। 

मामला वाड्रा की कंपनी द्वारा गुरुग्राम में जमीन खरीदने से जुड़ा

यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी द्वारा गुरुग्राम में जमीन खरीदने से जुड़ा है। इससे पहले सुबह रॉबर्ट वाड्रा एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।

रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था

प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच के सिलसिले में नया समन मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा आज मंगलवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए ईडी कार्यालय दो किलोमीटर पैदल गए।  

इससे पहले भेजे गए समन पर पेश नहीं हुए थे रॉबर्ट वाड्रा

ज्ञात हो, इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा को हरियाणा के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 8 अप्रैल को समन भेजा था। वाड्रा पहले समन पर उपस्थित नहीं हुए थे। दोबारा उन्हें पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया, क्योंकि जांच एजेंसी उनकी फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। इससे पहले संघीय जांच एजेंसी ने एक अन्य धन शोधन मामले में वाड्रा से पूछताछ की थी। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...