23/07/25 | 3:19 pm

Print

भारत बनाम इंग्लैंड: इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डेब्यू मैच खेलेंगे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंटरनेशनल स्तर पर डेब्यू करने का मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में खेल रहे हैं।

भारतीय टीम ने किए तीन बदलाव 

भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। करुण नायर की जगह साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है। चोटिल आकाश दीप और नितीश रेड्डी की जगह अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर इस मुकाबले में खेल रहे हैं।

अंशुल कंबोज ने अपने करियर में 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 79 विकेट दर्ज हैं। वहीं, 25 लिस्ट-ए मुकाबलों में अंशुल 40 शिकार कर चुके हैं। अंशुल ने अपने टी20 करियर में कुल 30 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 34 विकेट हैं।

इंग्लैंड इस मुकाबले से पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुका

इंग्लैंड इस मुकाबले से पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुका था। मेजबान टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया है। चोटिल स्पिनर शोएब बशीर के स्थान पर लियाम डॉसन को अंतिम एकादश में स्थान मिला है।लियाम डॉसन आठ साल बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेल रहे हैं। लियाम आखिरी बार जुलाई 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलने उतरे थे, जिसमें इंग्लैंड को 340 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।टीम इंडिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। साल 1936 से लेकर अब तक भारत ने यहां कुल नौ टेस्ट खेले, जिसमें उसने चार मुकाबले गंवाए, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी 

भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। टीम ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पांच विकेट से गंवाया था। इसके बाद उसने बर्मिंघम टेस्ट को 336 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में पहली बार बढ़त हासिल करने का शानदार मौका

टीम इंडिया के पास तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में पहली बार बढ़त हासिल करने का शानदार मौका था, लेकिन मेहमान टीम को 22 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ गया।

सीरीज जीतने के लिए शेष दो मुकाबले जीतने ही होंगे

अब अगर भारत को सीरीज अपने नाम करनी है, तो उसे हर हाल में शेष दो मुकाबले जीतने ही होंगे।

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, ⁠बेन डकेट, ओली पोप, ⁠जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ⁠लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 4th T20I

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से हराया। ईडन पार्क क...

6 hours ago | India Cricket Team

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 वनडे मैचों क...

6 hours ago | ind vs nz

भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाजी, ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत...