ईएसआईसी ने अक्टूबर महीने में 17.80 लाख नए सदस्य जोड़े

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अक्टूबर में 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े हैं। ईएसआईसी ने अक्टूबर, 2023 में 17.28 लाख नए सदस्य जोड़े थे। इस तरह पिछले साल की तुलना में ईएसआईसी से जुड़ने वाले नए ग्राहकों के नामांकन में 3 फीसदी की वृद्धि हुई है।

अक्टूबर, 2023 की तुलना में तीन फीसद की वृद्धि

ईएसआईसी के अस्थायी पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर, 2024 में 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। अक्टूबर, 2023 की तुलना में इसमें तीन फीसदी की वृद्धि हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अक्टूबर महीने में 21,588 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

महिला अंशधारकों की संख्या में 3.52 लाख की बढ़ोतरी

ईएसआईसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में जोड़े गए 17.80 लाख कर्मचारियों में से 8.50 लाख (47.75 फीसदी) कर्मचारी 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं। इसके अलावा अक्टूबर, 2024 में महिला अंशधारकों की संख्या में शुद्ध रूप से 3.52 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही इस दौरान जोड़े गए कुल 42 ‘ट्रांसजेंडर’ कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

15 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

47 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...