राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस, डिजिटल सहयोग पर जोर

एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस ने बुधवार (19 फरवरी 2026) को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। एस्टोनिया के राष्ट्रपति के रूप में करिस की यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भारत और एस्टोनिया के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।

डिजिटल और एआई सहयोग पर विशेष जोर

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि एस्टोनिया ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में एस्टोनिया की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एआई और शिक्षा के क्षेत्र में उसकी नेतृत्वकारी भूमिका वैश्विक स्तर पर सराहनीय है।

एआई का सुरक्षित और मानव-केंद्रित उपयोग

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और एस्टोनिया का साझा विश्वास है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैश्विक कल्याण का माध्यम बनना चाहिए। उन्होंने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच साइबर सुरक्षा और एआई के सुरक्षित उपयोग में सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया।

टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता और स्टार्टअप ऊर्जा का संयोजन

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में दोनों देशों के बीच पहले से सार्थक सहयोग रहा है। एस्टोनिया की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत के मजबूत व गतिशील स्टार्टअप इकोसिस्टम का संयोजन दोनों देशों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने तकनीक, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। यह यात्रा भारत-एस्टोनिया संबंधों को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। (इनपुट-पीआईबी)

RELATED ARTICLES

10 mins ago | External Affairs Minister S Jaishankar

न्यूयॉर्क यात्रा से पहले ज्यूरिख पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज सोमवार को ज्यूरिख एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से जयशंकर न्यूयॉर्क जाएंगे,...

20/09/26 | 2:16 pm | ballistic missile

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान अलर्ट; पीएम कार्यालय ने जारी किया बयान

उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बार फिर ईस्ट सी की ओर 'संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल' दागी। दक्षिण कोरिय...