Print

इथेनॉल ब्लेंडिंग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली संजीवनी : मनोज खंडेलवाल

मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से किसानों को काफी फायदा हो रहा है और सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पैसा जा रहा है। ग्रेन स्पैन न्यूट्रिएंट्स के सीईओ मनोज खंडेलवाल ने यह बयान दिया। खंडेलवाल ने कहा कि मोदी सरकार की इंडस्ट्री-फ्रेंडली नीतियों के कारण बीते 12 वर्षों में हमने गुजरात में अपने फुटप्रिंट में वृद्धि की हैं।

मोदी सरकार की इंडस्ट्री-फ्रेंडली नीतियों के कारण फुटप्रिंट में वृद्धि

उन्होंने आगे मोदी सरकार की इंडस्ट्रियल नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि हम फूड और एनर्जी बिजनेस में हैं। एनर्जी बिजनेस की शुरुआत हमने उस समय की, जब 2021 में मोदी सरकार ने इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम की शुरुआत की थी।

खंडेलवाल ने कहा इथेनॉल प्रोडक्शन के लिए पहला प्लांट 2023 में शुरू किया और दूसरा 2025 में

खंडेलवाल ने आगे बताया कि हमें लगा कि इस कारोबार में अच्छे अवसर हैं। इस कारण हमने इथेनॉल प्रोडक्शन के लिए पहला प्लांट 2023 में शुरू किया और दूसरा 2025 में शुरू किया है। खंडेलवाल के मुताबिक, हमारे दोनों प्लांट की कैपेसिटी 350 किलोमीटर प्रति दिन है। सालाना आधार पर इन प्लांट की क्षमता 12 करोड़ लीटर है।

इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से किसानों को सीधे पैसा मिल रहा है

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हो रहा है। इस प्रोग्राम के केंद्र में किसान हैं और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पैसा जा रहा है। खंडेलवाल ने इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रोग्राम है। इससे एक तरफ तो कच्चे तेल का आयात कम हो रहा है और वहीं, दूसरी तरफ किसानों को सीधे पैसा मिल रहा है।

भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग का भविष्य सुनहरा

उन्होंने आगे बताया कि भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग का भविष्य सुनहरा है। अगर सरकार इथनॉल निर्यात की अनुमति दे, तो इससे अर्थव्यवस्था को और फायदा होगा। हालांकि, फिलहाल इसमें काफी सारी चुनौतियां हैं, जिन्हें सुलझाया जाना है।

भारत की इथेनॉल ब्लेंडिंग पहल ने शानदार वृद्धि दर्ज की है

हाल ही में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया था कि भारत की इथेनॉल ब्लेंडिंग पहल ने भी शानदार वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, “हमने पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर अप्रैल 2025 तक लगभग 20 प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि अब हम इससे आगे की योजना बना रहे हैं।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...