Exercise ‘Surya Kiran’ : भारत की गोरखा राइफल्स ने नेपाल के साथ शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय सेना अभ्यास ‘सूर्य किरण’ के 18वें संस्करण में शामिल होने के लिए 28 दिसम्बर को नेपाल के लिए रवाना हुई।वहीं 334 कर्मियों वाली टुकड़ी ने नेपाल की सेना के साथ बटालियन स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ शुरू किया है। नेपाल के सलझंडी में 29 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलने वाला यह अभ्यास साझा सुरक्षा उद्देश्यों को हासिल करने के साथ ही दो मित्रवत पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा।

‘सूर्य किरण’ वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल और भारत की सेनाओं के बीच होने वाला यह सैन्य अभ्यास वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व 11वीं गोरखा राइफल्स और नेपाली सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व श्रीजंग बटालियन कर रही है। ‘सूर्य किरण’ अभ्यास का उद्देश्य जंगल में युद्ध, पहाड़ों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अंतर्गत मानवीय सहायता और आपदा राहत में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।

अभ्यास के दौरान क्या होगा खास
अभ्यास के माध्यम से दोनों देशों के सैनिक अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे, अपने युद्ध कौशल को निखारेंगे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक साथ काम करने के लिए अपने समन्वय को मजबूत करेंगे।
अभ्यास के दौरान परिचालन तैयारियों, विमानन पहलुओं, चिकित्सा प्रशिक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का यह संस्करण भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल की एक-दूसरे के देशों की सफल यात्राओं और मानद उपाधि से सम्मानित होने के बाद किया जा रहा है। यह अभ्यास भारत और नेपाल के सैनिकों को विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान करने, सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को साझा करने और एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं की गहरी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। अभ्यास ‘सूर्य किरण’ भारत और नेपाल के बीच मौजूद मित्रता, विश्वास और साझा सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। यह अभ्यास सृजनात्मक और पेशेवर जुड़ाव के लिए मंच तैयार करता है, जो व्यापक रक्षा सहयोग के प्रति दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...