10/01/25 | 3:11 pm | organic products | Piyush Goyal

Print

जैविक उत्पादों का निर्यात अगले तीन साल में 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना : पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश के जैविक उत्पादों का निर्यात अगले तीन वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वर्तमान में यह निर्यात 5,000-6,000 करोड़ रुपये के स्तर पर है। केंद्रीय मंत्री ने बीते गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) के आठवें संस्करण के उद्घाटन के दौरान उन्होंने यह बात कही। गोयल ने कहा कि आने वाले वर्षों में जैविक उत्पादों के निर्यात में करीब 3-3.5 गुना वृद्धि होगी। इस मौके पर गोयल ने NPOP पोर्टल और ऑर्गेनिक प्रमोशन पोर्टल लॉन्च किया। ये पोर्टल जैविक उत्पादों के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अधिक पारदर्शिता और सुविधाजनक संचालन प्रदान करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैविक खेती के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने इसे न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारने में भी फायदेमंद बताया था। गोयल ने कहा कि जैविक खेती टिकाऊ खेती का एक तरीका है जो पानी की कमी और रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है। उन्होंने यह भी बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इससे किसानों की आय और उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई है।

इस कार्यक्रम में कई नई तकनीकों और पोर्टल्स का अनावरण किया गया। TraceNet 2.0, जो एक ऑनलाइन ट्रेसिंग सिस्टम है संचालन को आसान और पारदर्शी बनाएगा। इसके साथ ही, APEDA पोर्टल और AgriXchange पोर्टल को भी लॉन्च किया गया। ये पोर्टल्स कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की जानकारी और निर्यात आंकड़ों को आम जनता और किसानों के लिए सुलभ बनाएंगे।

गोयल ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक उत्पादों की सही पैकेजिंग और मार्केटिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की पूरी प्रक्रिया से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी। जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और समाज के लिए भी लाभदायक साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...