अफ्रीका दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की शुभकामनाएं, साझेदारी मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को ‘अफ्रीका दिवस’ के अवसर पर अफ्रीकी देशों और वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत और अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा,

“पूरे अफ्रीका महाद्वीप में हमारे सभी भागीदारों को ‘अफ्रीका दिवस’ की शुभकामनाएं। हमारी साझेदारी साझा सफर, आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित है। हम अपनी एकजुटता को मजबूत करने तथा अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों के संबंध केवल कूटनीतिक स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और मानवीय सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रहे हैं।

भारत की मानवीय सहायता

इस अवसर पर भारत सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया गया। रविवार को अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किटों की पहली खेप अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Africa CDC) को रवाना की गई।

यह सहायता वैश्विक स्वास्थ्य संकट के समय भारत द्वारा अफ्रीकी देशों के साथ बढ़ते सहयोग और मानवीय समर्थन का प्रतीक मानी जा रही है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

8 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

10 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...