विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कुवैती विदेश मंत्री के साथ की बैठक, मध्य-पूर्व की स्थिति पर चिंता जताई

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बुधवार को अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याहया के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसमें उन्होंने मध्य-पूर्व की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भारत और कुवैत को निरंतर संवाद करना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए।

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में अपने शुरुआती वक्तव्य में विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता है। व्यापार, निवेश, ऊर्जा, आईटी, संस्कृति और वाणिज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में हम अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर कुवैत के अमीर से मुलाकात की थी। उस बैठक ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की है। कुवैत में 10 लाख भारतीय एक समुदाय के तौर पर दोनों देशों के बीच जीवंत पुल का काम करता है। उन्होंने भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए कुवैत सरकार का धन्यवाद किया।

कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों में से एक है। उन्हें यकीन है कि पीएम मोदी भारत को बेहतर स्तर पर ले जा रहे हैं। भारत-कुवैत का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण भागीदार है और हम अपने संबंधों पर भरोसा करते हैं। उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच बनी एक संयुक्त समिति आपस के कई मुद्दों का समाधान करेगी। हम भारत कुवैत के बीच एक रोडमैप बना सकते हैं, जिस पर तेजी से आगे बढ़ा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...