विदेश मंत्री डाॅ. एस. जयशंकर ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर एडमसन से की मुलाकात; शिक्षा, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्र के मुद्दे पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री डाॅ. एस. जयशंकर ने आज मंगलवार को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर फ्रांसिस जेनिफर एडमसन से दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने शिक्षा, अंतरिक्ष, जल, कृषि, ऊर्जा और वाणिज्य दूतावास से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया। जयशंकर ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह फ्रांसिस एडमसन, गवर्नर ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया से मिलकर खुशी हुई। शिक्षा, अंतरिक्ष, जल, कृषि, ऊर्जा और काउंसुलर मुद्दों पर चर्चा की।”

इससे पहले, 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कानानास्किस में हुए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज से मुलाकात की थी। इसके साथ ही, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा सहयोग की संपूर्ण समीक्षा की गई। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से अत्यंत फलदायी बैठक के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की पूर्ण समीक्षा की गई। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरुद्ध भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया को ऑस्ट्रेलिया द्वारा बिना शर्त समर्थन देने के लिए धन्यवाद।”

भारतीय उच्चायोग, ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक दोनों देशों के बीच संबंध समान बहुलतावादी मूल्यों, वेस्टमिंस्टर प्रणाली की लोकतांत्रिक परंपराओं, कॉमनवेल्थ से जुड़ी परंपराओं, आर्थिक साझेदारी और उच्च स्तरीय संवाद से मजबूत हुए हैं। हाल के वर्षों में, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों ने परिवर्तनकारी विकास की दिशा में एक नई गति पकड़ी है। द्विपक्षीय सहयोग पारंपरिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है और यह कई नए क्षेत्रों तक फैल चुका है, जिससे द्विपक्षीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर नए अवसर खुले हैं।-(ANI)

RELATED ARTICLES

19 mins ago | Donald Trump Ceasefire Announcement

सीजफायर पर भारत का समर्थन, शांति प्रयासों को बताया अहम कदम

भारत ने शुक्रवार को इजराइल और लेबनान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि वह शांति की...

57 mins ago | Ceasefire

इजरायल-लेबनान के बीच युद्ध विराम का भारत ने किया स्वागत

भारत ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्ध विराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शांत...