प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- ‘विदेशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा व क्षमता विकास पर सरकार का विशेष जोर’ 

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में ‘ग्लोबल एक्सेस टू टैलेंट फ्रॉम इंडिया’ फाउंडेशन के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

जरूरतमंद और संकट में फंसे नागरिकों की मदद के लिए बनाया गया एक विशेष कोष  

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर में भारतीयों की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए संस्थागत ढांचा खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने विदेशों में भारतीय नागरिकों की शिकायतों को तुरंत सुनने और सुलझाने के लिए एक प्रभावी शिकायत पोर्टल शुरू किया है। साथ ही जरूरतमंद और संकट में फंसे नागरिकों की मदद के लिए एक विशेष कोष भी बनाया गया है।

भारत की पहचान अब उसकी प्रतिभा से होगी

विदेश मंत्री ने बताया कि सरकार अब कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और पेशेवर तैयारी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि भारतीय कार्यबल न केवल योग्य हो, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी हो। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत की पहचान अब उसकी प्रतिभा से होगी। जैसे-जैसे हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे, हमारी प्रतिभा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और ब्रांडिंग का माध्यम बनेगी।

आगंतुकों: 32166808
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025