विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मेडागास्कर को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- ‘महासागर’ नीति से दोनों देशों के संबंधों में आएगी मजबूती

भारतीय विदेश मंत्री डाॅ. एस. जयशंकर ने मेडागास्कर की 65वीं स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। इस बीच भारत-मेडागास्कर संबंधों को मजबूती देने में ‘महासागर’ (MAHASAGAR) नीति को प्रमुख मार्गदर्शक बताया। यह नीति हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भागीदारी और सहयोग को बढ़ाने की रणनीतिक सोच को दर्शाती है। जयशंकर ने यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें उन्होंने मेडागास्कर के विदेश मंत्री युवेस राफारावावीता, वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “विदेश मंत्री @rafaravavitafi1, मेडागास्कर की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता की 65वीं वर्षगांठ की बधाई। हमारी साझेदारी ‘महासागर’ दृष्टि से लगातार मजबूत हो रही है।”

इससे पहले अपने राजनयिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए, जयशंकर ने मंगलवार को दिल्ली में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर फ्रांसिस जेनिफर एडमसन से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, अंतरिक्ष, जल प्रबंधन, कृषि, ऊर्जा और कांसुलर सेवाओं जैसे विविध विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “साउथ ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर फ्रांसिस एडमसन से मुलाकात हुई। शिक्षा, अंतरिक्ष, जल, कृषि, ऊर्जा और वाणिज्यिक मामलों पर चर्चा की।”

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों में हाल के वर्षों में तीव्र गति आई है। 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कानानास्किस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की थी। इसके अलावा भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को और मजबूती देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने रणनीतिक और रक्षा सहयोग की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री @RichardMarlesMP के साथ उपयोगी बातचीत हुई। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की कड़ी प्रतिक्रिया को लेकर ऑस्ट्रेलिया का स्पष्ट समर्थन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कॉमनवेल्थ परंपराओं और बढ़ते आर्थिक व राजनीतिक सहयोग पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब ये संबंध वैश्विक मंचों पर भी मजबूत साझेदारी की दिशा में बढ़ रहे हैं।-(ANI)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...